Matarani Bhajan SPECIAL : देवी माँ के बेस्ट भजन : Best Devi Bhajan : Matarani Bhajan : Sherawali Ke Bhajan
Playlist • 85 tracks(s) • 134K views
जय माता दी !! शुक्रवार का दिन माँ दुर्गा को समर्पित किया जाता है | दुर्गा हिन्दुओं की प्रमुख देवी हैं जिनकी तुलना परम ब्रह्म से की जाती है। दुर्गा को आदि शक्ति, प्रधान प्रकृति, गुणवती माया, बुद्धितत्व की जननी तथा विकार रहित बताया गया है। वह अंधकार व अज्ञानता रुपी राक्षसों से रक्षा करने वाली तथा कल्याणकारी हैं। हिन्दू ग्रन्थों में वे शिव की पत्नी दुर्गा के रूप में वर्णित हैं। पुराण में दुर्गा को आदिशक्ति माना गया है। दुर्गा असल में शिव की पत्नी आदिशक्ति का एक रूप हैं। देवी दुर्गा के स्वयं कई रूप हैं (सावित्री, लक्ष्मी एव पार्वती से अलग)। मुख्य रूप उनका "गौरी" है, अर्थात शान्तमय, सुन्दर और गोरा रूप। उनका सबसे भयानक रूप "काली" है, अर्थात काला रूप। भगवती दुर्गा की सवारी शेर है इसलिए इनको माँ शेरावाली भी बोलते है | भक्ति प्रस्तुत करता है माँ दुर्गा के भक्तों के लिए भजन और आरती | यदि आपको वीडियो पसंद आता है तो दूसरों के साथ साझा करना न भूलें। अधिक भक्ति गीतों के लिए भक्ति चैनल को सब्सक्राइब करें।